फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी युवक पर दुष्कर्म का आरोप

विज्ञापन
rape
विज्ञापन
शिकोहाबाद। पंद्रह दिन पहले लापता हुई किशोरी दो दिन पूर्व जब लौटी तो उसकी हालत खराब थी। पीड़िता ने थाने में पड़ोसी समुदाय विशेष के युवक पर अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप लगाया लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित का परिवार एसएसपी से मिला। कप्तान ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र अंतर्गत 15 दिसंबर को एक किशोरी अचानक घर के बाहर से लापता हो गई। कहीं सुराग न मिलने पर परिवारीजन थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 27 दिसंबर को किशोरी बदहवास हालत में थाना पहुंची। किशोरी ने बताया कि उसे मोहल्ले का ही समुदाय विशेष का युवक अपने साथियों के साथ अपहरण कर ले गया। उसे गाजियाबाद एक कमरे में बंधक बना कर रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की मानें तो इस दौरान उसे यातनाएं भी दी गईं और उसके साथ एक से अधिक लोगों ने दुष्कर्म को अंजाम दिया। किशोरी के मिलने की जानकारी होने पर परिवारीजन थाने पहुंचे और किशोरी को अपने साथ ले गए।

पीड़ित परिवार कप्तान से मिला और रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार देर रात पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक चांद खां और उसकी बहन फरजाना बेगम के खिलाफ बहला फुसलाकर व नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने साथ ले जाने तथा दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया है। इस संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि पीड़िता के परिवारीजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें