फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉक को संगठनों ने बैठक करके बनाई रणनीति

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा। ‘अमर उजाला’ की मार्निंग वॉक में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। शुक्रवार को कई संगठनों ने बैठक करके रणनीति तैयार की। सुबह आठ बजे तक सभी टैंक चौराहे पर पहुंच जाएंगे। दूर दराज के इलाकों से लोग बसों से आएंगे। वृंदावन से भी दो बसों से लोग पहुंचेंगे।
विज्ञापन


‘अमर उजाला’ 31 दिसंबर को मार्निंग वॉक करा रहा है। टैंक चौराहे से सुबह साढ़े आठ बजे वॉक शुरू होगी। इसमें स्कूलों के साथ ही सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठन भी शामिल हो रहे हैं। शुक्रवार को राधामाधव इंटर कालेज में हुई बैठक में तय किया गया कि समय से सभी लोग मौके पर पहुंचे। आर्य अशोक शर्मा ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। दूरदराज के लोग बसों से पहुंचेंगे।

वहीं, अग्रवाल क्लब परिवार की मीटिंग में भी मार्निंग वॉक की तैयारियों पर चर्चा हुई। संस्थापक अजय कांत गर्ग ने कहा कि सेहत के लिए जरूरी है कि लोग मार्निंग वॉक करें। ‘अमर उजाला’ की यह मुहिम वाकई सराहनीय है। अध्यक्ष नरेंद्र अग्रवाल, उज्जवल अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, धीरज गोयल, अनुज अग्रवाल, विनीत गुप्ता और दिनेश गोयल मौजूद रहे। ताराचंद्र गोस्वामी ने जयसिंहपुरा, गोविंदनगर, गांधीनगर, लक्ष्मीनगर, पालीखेड़ा, महेंद्र नगर, का भ्रमण करके मार्निंग वॉक में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि वह बचपन से योगा करते आए हैं।
विज्ञापन


यहां रालोद अध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, गौरव मलिक, भूरी सिंह, लोकेश शर्मा, राजेश शर्मा, रतिराम, अशोक चौधरी, मनोज चौधरी, नीरज, विश्वेंद्र, विपत्तीराम मौजूद रहे। वहीं मैक्स डांस अकादमी में योग शिविर का आयोजन किया गया। धर्मयात्रा महासंघ के ब्रजप्रांत महामंत्री आचार्य ब्रजेंद्र नागर, पार्षद रामदास चतुर्वेदी, और अरुण कुमार मैक्स नागर मौजूद रहे। अरुण कुमार ने कहा कि अमर उजाला की मुहिम में सभी लोग हिस्सा लेंगे। शिवानी चतुर्वेदी ने बताया कि योग सभी को करना चाहिए।

सर्व ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग मार्निंग वॉक में शामिल होंगे। जिला वालीबाल संघ के संदीप उपाध्याय ने कहा कि सभी लोग मार्निंग वाक में शामिल होंगे। युवा ब्राह्मण महासभा के संस्थापक राजेश पाठक ने लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ की मीटिंग में सभी से पहुंचने की अपील की गई। इस दौरान देवेंद्र सारस्वत, अतुल सारस्वत, डा. लक्ष्मीनारायण, मनोज शर्मा समेत तमाम लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें