फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में कार मांगने पर मंगेतर के खिलाफ तहरीर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के होने वाले पति और ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर में बेटी का मंगेतर और उसके परिवार पर दहेज में 15 लाख रुपये की कार मांगने के साथ बेटी के चरित्र पर संदेह का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सरकारी विभाग में तैनात एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की खुशी के लिए सरकारी अध्यापक को चुना और शादी की बात दस लाख रुपये में तय कर दी। वर पक्ष ने युवती को देखा और संतुष्ट होने पर शादी की तिथि मुकर्रर कर दी। लड़की का पिता बेटी की शादी के लिए तैयारियों में जुट था।

दोनों परिवारों ने रिंग सेरेमनी की रस्म धूमधाम से की। आरोप है कि इसके बाद वर पक्ष ने दहेज में 15 लाख रुपये की कार की मांग की। जब वर पक्ष को समझाया और शादी के बाद मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया, लेकिन वर पक्ष जिद पर अड़ गया।
विज्ञापन


आरोप है कि मंगेतर ने एक कदम आगे बढ़ कर युवती के फोटो किसी युवक के साथ जोड़ कर उसके घर स्पीड पोस्ट से भेजते हुए परिवार को बदनाम करने का प्रयास किया। इसी से परेशान पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मंगेतर और उसके परिवार पर कार्रवाई की मांग की है। थाना पुलिस ने कहा मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें