फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर को रंगे हाथ पकड़ जमकर पीटा

विज्ञापन
UP Police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा। शादी समारोह में शामिल होने गए लोगों की बाइक चोरी करके ले जाने वाले चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर पिटाई की। जिससे चोर बेहोश हो गया। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के ओम गेस्ट हाउस में मंगलवार शाम को शादी समारोह का आयोजन था। जिसमें शामिल होने के लिए प्रमोद कुमार अपनी पल्सर से आए थे जिसे चोर चोरी करके ले गए। इसके बाद समारोह में मौजूद राकेश निवासी अहमदाबाद बागवाला की बाइक भी चोरी करके ले जाने लगा। जिसे राकेश ने पकड़ लिया और बाइक ले जाने का विरोध किया।

इस पर बौखलाए चोर ने उसके साथ ही गाली गलौज शुरू कर दी। इसे लेकर उसने मौके पर अपने जानकार लोगों को बुला लिया। इसके बाद युवक की लोगों ने जमकर लात घूसों से पिटाई की। इससे चोर कमल सिंह निवासी मीलगढ़ी थाना निधौलीकलां बेहोश हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वही मामले की रिपोर्ट बाइक चोर के खिलाफ राकेश ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई है। वही अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि घायल का इलाज कराया जा रहा है। मारपीट करने वाले लोगों को पता लगाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें