फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडीएस आवेदकों ने डाकघर पर काटा हंगामा

विज्ञापन
post office - फोटो : Demo photo
विज्ञापन
कासगंज। ग्रामीण डाक सेवक की भर्तियों के आवेदन के लिए डाकघर पर आवेदन जमा करने पहुंचे आवेदकों ने जमकर हंगामा किया। पोस्टमास्टर ने हंगामा बढ़ते देखकर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाएं संभालीं। इसके बाद सभी के आवेदन जमा किए गए।
विज्ञापन


ग्रामीण डाक सेवक की भर्तियों के लिए 5314 रिक्तियां निकली हैं। आवेदकों को डाकघर पर ऑनलाइन फार्म भरकर जमा किया जा रहा है। इसके कारण बड़ी संख्या में आवेदन डाकघर पर जमा हो गए। लेकिन नेटवर्क के बार बार बाधित होने से आवेदन जमा करने में खासा समय लग रहा था। देर अधिक लगने से आवेदकों का धैर्य जवाब दे गया। आवेदकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ता देख पोस्टमास्टर ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवेदकों को शांत किया। इसके बाद एक एक कर आवेदनों को जमा किया गया। आवेदक विपन कुमार ने बताया कि आवेदन जमा किए जाने की अंतिम तिथि 29 नवंबर हैं। आवेदन 10 से 3 बजे तक ही जमा किए जाते हैं। ऐसे में यदि आवेदन जमा नहीं हो सके तो वे चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन


पोस्टमास्टर सुभाषचंद्र दुबे ने बताया कि नेटवर्क की समस्या के चलते समय लग रहा है। बार बार नेटवर्क बाधित हो रहा हैं, जिससे साइट पर काम आसानी से नहीं हो रहा। आवेदकों की भीड़ को अधिक होने के चलते पुलिस को बुलाया गया। जिसके बाद आवेदकों की कतार लगने के बाद आवेदन जमा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें