फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत बालकृष्ण दास का जन्म शताब्दी महोत्सव शुरू

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। सेवाकुंज क्षेत्र स्थित वेणु विनोद कुंज में संत बालकृष्ण दास महाराज का जन्म शताब्दी महोत्सव रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों के मध्य शुरू हो गया।
विज्ञापन

समंवयक डा. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया कि संत बालकृष्ण दास महाराज का जन्म शताब्दी महोत्सव देश के विभिन्न प्रांतों में कई कार्यक्रमों के मध्य वर्ष भर मनाया जाएगा।

भागवत प्रवक्ता किशोरी रमणाचार्य ने बताया कि जन्म शताब्दी महोत्सव के दौरान 30 नवंबर को सुबह 7 बजे संत बालकृष्ण महाराज का पूजन-अर्चन व दुग्धाभिषेक होगा। इससे पूर्व भक्तों ने बालकृष्ण दास महाराज की भजन स्थली पर अखंड हरिनाम संकीर्तन एवं उनके द्वारा रचित पदों का सामूहिक गायन भी किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर शिवकुमार गोयल, डा. अच्युतलाल भट्ट, रासाचार्य राम शर्मा, स्वामी फतेहकृष्ण शर्मा, महंत लाड़लीशरण, रामनिवास शुक्ल, बाबा अलवेली शरण, डा. चंद्रेश कुमार गुप्ता, रासाचार्य कुंज बिहारी शर्मा उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें