फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 ग्राम पंचायत अधिकारियों का वेतन रोका

विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
एटा। ग्राम पंचायतों के खर्च के अभिलेखों को आनलाइन फीड नहीं कराने पर गुरुवार को सीडीओ ने ग्राम पंचायत अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की। सीडीओ ने जिले के 24 ग्राम पंचायत अधिकारियों का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायतों के विकास के लिए आने वाली धनराशि को ग्राम पंचायत अधिकारियों और प्रधानों ने मिलीभगत कर मनमाने तरीके से खर्च कर लिया है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत में खर्च की जाने वाली राशि का पूरा विवरण आनलाइन प्रिया सॉफ्ट सॉफ्टवेयर पर फीड नहीं किया। वर्ष 2016-17 के अभिलेखों और खर्चों को फीड कराने के लिए पंचायती राज निदेशक विजय किरन आनंद ने निर्देश दिए।

इसके बाद डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने 21 नवंबर तक खर्च के विवरण को फीड कराने के निर्देश दिए लेकिन तय तिथि के बाद भी 24 ग्राम पंचायत अधिकारियों ने अपने ग्राम पंचायत के विवरण को फीड नहीं कराया। इसे लेकर गुरुवार को सीडीओ उग्रसेन पांडेय ने कार्रवाई की। उन्होंने 24 ग्राम पंचायत अधिकारियाें का माह नवंबर का वेतन रोक दिया है। साथ ही खर्च फीड नहीं होने तक वेतन जारी नहीं किए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इनका रुका वेतन

अलीगंज ब्लॉक के अतुल, प्रभात कुमार, चिरंजीलाल, उदयवीर दुबे, उदयवीर सिंह चौहान, अवागढ़ के सतीश चंद्र, नरेश चंद्र, मोहन सिंह गौतम, सकीट के उपेंद्र यादव, अवनेंद्र शर्मा, निधौलीकलां के प्रेमबिहारी, अगिभनवेश, अनिरुद्ध कुमार, जलेसर के एवरन सिंह, शैलेंद्र कुमार, लक्ष्मीचंद्र पांडेय, जैथरा के मुकेश कुमार, रवि, जसवंत सिंह, अवधेश यादव, अवनीश उपाध्याय, शीतलपुर के राघवेंद्र मिश्रा, विश्वजीत यादव, संजय शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें