नोट : आल सेंटर
सेमीफाइनल में आगरा और एटा की टीम विजेता
दसवीं अंतर जनपदीय पुलिस किक्रेट प्रतियोगिता
आगरा। दसवीं अंतर जनपदीय पुलिस किक्रेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को सेमी फाइनल मुकाबले हुए। इनमें आगरा और एटा टीम विजेता रहीं। फाइनल सोमवार को होगा।
पहला सेमी फाइनल आगरा और मथुरा के बीच खेला गया। मथुरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। आगरा ने 20 ओवर छह विकेट पर 157 रन बनाए, जिसमें सौरभ चौहान ने 50 रन और विमल कुमार ने 27 रन बनाए। मथुरा की टीम 17.1 ओवर में 99 रन पर आल आउट होे गई। आगरा ने फाइनल में प्रवेश कर लिया।
दूसरा सेमीफाइनल मैच फिरोजाबाद और एटा के बीच हुआ। एटा ने पहले टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 130 रन बनाए। फिरोजाबाद की टीम 20 ओवर में 129 रन पर ऑल आउट हो गई। एटा की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए पंकज मलिक ने 45 रन और हरित कुमार ने 42 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। एटा ने एक रन से मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को आगरा और एटा के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।