फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शनों के समय में परिवर्तन

विज्ञापन
बांके बिहारी - फोटो : self
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। विश्वविख्यात ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दिवाली के बाद 21 अक्तूबर (भाई दूज) से दर्शनों का समय परिवर्तित कर दिया जाएगा। समय में बदलाव होने के बाद प्रभु के पट सुबह 8:45 से खुलेंगे।
विज्ञापन


ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर प्रबंध कमेटी के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि हर वर्ष दीवाली के बाद भाई दूज से ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शनों के समय में बदलाव किया जाता है। ऐसा ठंड का मौसम होने के कारण होता है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए ही इस बार भी मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 21 अक्तूबर से ठाकुरजी के पट सुबह 8:45 बजे से खुलेंगे।

इसके बाद 8:55 पर शृंगार आरती के दर्शन होंगे। दोपहर 12 बजे ठाकुरजी का राजभोग लगेगा। 12:30 बजे फिर से ठाकुरजी के पट खुलेंगे। इसके बाद दोपहर 12:55 बजे भक्तों को राजभोग आरती के दर्शन होंगे। शाम को 4:30 बजे से पुन: ठाकुरजी के पट दर्शनों के लिए खुलेंगे। 7:30 बजे शयन भोग होगा। इसके बाद 8:00 बजे से ठाकुरजी भक्तों को दर्शन देंगे। 8:25 बजे शयन भोग आरती के दर्शन कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें