फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
धरना - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मैनपुरी। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


आप कार्यकर्ता अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि आठ अक्टूबर को गांव अस्थौली निवासी रवि शर्मा से भाजपा समर्थकों ने झगड़ा किया था। गाली गलौज का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट की थी। इसकी रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई थी।

आरोप है कि कई दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। वहीं जब इस मामले की शिकायत करने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गए। तो एसपी लोगों को देखकर भड़क गए।
विज्ञापन


उन्होंने अरोप लगाया कि वह कहने लगे कि यहां कोई नाच गाना हो रहा है। जो एक साथ इतने लोग चले आए। सभी कार्यकर्ताओं ने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। इस मौके पर रवि शर्मा, राजीव कुमार, मनोज कुमार, रामचंद्र, अश्वनी कुमार, संजय यादव, क्रांती कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें