फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीएम की शिकायत की तो छात्रों को पीटा

विज्ञापन
पिटाई का शिकार हुआ छात्र।
विज्ञापन
मारहरा (एटा)। कस्बा मारहरा में सहायता प्राप्त आएबी इंटर कालेज में एमडीएम की शिकायत करने पर एक छात्र को एमडीएम प्रभारी ने पीट दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चों की चोटों को देखकर अभिभावकों में रोष फैल गया। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अभिभावकों ने पुलिस कप्तान एवं डीएम से शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बा के आरएबी इंटर कालेज में एमडीएम में घपले की शिकायत गत दिनों छात्र-छात्राओं ने की थी। इससे कालेज के एमडीएम प्रभारी एवं प्रधानाचार्य में रोष था। सोमवार को फल वितरण के समय एमडीएम प्रभारी हीरा सिंह ने एक छात्र को दोबारा केले लेने का आरोप लगाकर पीट दिया। शिक्षक की पिटाई से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी अभिभावक मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अभिभावकों ने डीएम एसएसपी से शिक्षक हीरा सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं डीआईओएस एसपी सिंह यादव ने कहा कि वह मामले की जांच करा रहे हैं। दोषी शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें