फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर मॉडल स्कूलों में होगी पढ़ाई

विज्ञापन
मॉडल स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

केन्द्रीय विद्यालयों की तर्ज पर मॉडल स्कूलों में पढ़ाई होगी। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिले के छह ब्लॉकों में मॉडल स्कूल के भवन तैयार हो चुके हैं। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के प्रस्ताव के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन प्रतिनिधि मंडल ने नवनिर्मित भवनों का निरीक्षण किया।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय एवं प्रदेश सरकार के बीच बनी सहमति के बाद केंद्रीय विद्यालय संगठन को इसका प्रस्ताव भेजा गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन के प्रतिनिधि के रूप में शुक्रवार को पहुंचे इटावा केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने जिले के छह विकास खंडों में बने भवनों का निरीक्षण कर केंद्रीय विद्यालय के लिए वांछित परिसर, कक्ष एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के सापेक्ष यहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का आंकलन किया। केंद्रीय विद्यालय प्रतिनिधि ने जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव एवं जिला समन्वयक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान
विज्ञापन

रनवीर सिंह से भेंट कर अन्य विषयों पर वार्ता भी की। जिले के आठ विकास खंडों में से छह विकास खंडों में करोड़ों रुपए की लागत से बने मॉडल स्कूल वर्षों बाद भी श्ुारू नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


- इन मॉडल स्कूल भवनों का हुआ है निर्माण
विकास खंड भवन स्थल
शीतलपुर जिरसिमी
अलीगंज मोहम्मदनगर बझेरा
जैथरा मोइद्दीनपुर
सकीट मलावन
अवागढ़ इसौली
निधौली कलां गहराना

सेंट्रल स्कूल के प्रधानाचार्य ने सभी छह मॉडल स्कूल भवनों का निरीक्षण कर लिया है। जिलाधिकारी से वार्ता के बाद निरीक्षण आख्या केंद्रीय विद्यालय संगठन व शासन को दी जाएगी।
- एसपी यादव, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें