ढोलना के ग्राम महेवा कला से एक छात्र को अगवा कर लिया। घटना से ग्रामीणों में दहशत है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया गया है कि प्रदीप पुत्र राकेश निवासी महेवा कला सोनकली इंटर कालेज गढ़ी में कक्षा 9 का छात्र है। गुरुवार वह स्कूल से आने के बाद घर के बाहर खेलने लगा। इसके बाद वह लापता हो गया। काफी देर तक वह घर वापस नहीं आया, तो परिवारीजनों ने गांव में उसकी तलाश की। इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि छात्र को ओमपाल व राजेश बिठाकर ले गए हैं। मामले की सूचना यूपी 100 को दी गई। पुलिस ने गांव में जाकर मामले की जांच पड़ताल की। परिजनों ने आरोप लगाया कि जब इस मामले में वे जब आरोपी के घर गए, तो वह उनसे झगड़ा करने लगा। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।