फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहम्मदपुर नादई में फैला वायरल बुखार

विज्ञापन
zika virus
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मदनपुर ब्लाक के गांव मोहम्मदपुर नादई में वायरल बुखार फैल गया है। इसकी सूचना मंगलवार रात को मदनपुर स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. कपिल यादव को मिली। उन्होंने रात में ही टीम भेजकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया। बुधवार सुबह भी स्वास्थ्य टीम पहुंची। मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाएं वितरित की।
विज्ञापन


मौसम परिवर्तन से वायरल बुखार से पीड़ित लोगों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। गांव मोहम्मदपुर नादई में दर्जनों लोग बुखार से पीड़ित मिले हैं। मंगलवार रात पहुंची स्वास्थ्य टीम ने 60 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दवाएं वितरित की। टीम ने बुधवार सुबह शिविर लगाया। इसमें 70 नये मरीजों की जांच की गई। 40 मरीजों का रक्त परीक्षण कर उनकी स्लाइडें बनाई गई।

शिविर में डा. विनोद कुमार, डा. अविरल प्रजापति, स्टाफ नर्स गायत्री सेंगर, फार्मासिस्ट सुरेंद्र कुमार ने सेवाएं दी। मदनपुर प्रभारी चिकित्सधिकारी डॉ. कपिल यादव ने बताया कि मौसम परिवर्तन से सामान्य बुखार है। हमने दो दिन टीम भेजकर सभी मरीजों को दवाएं वितरित करा दी हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य का ध्यान रखें
जब मौसम परिवर्तन होता है तो वायरस सक्रिय हो जाते हैं। शरीर का तापमान भी परिवर्तित होता है। ऐसे मौसम में सावधानी बरतनी चाहिए। स्वच्छ पानी पीएं और दूषित भोजन न खाएं। वायरल एक मरीज से दूसरे में फैलती है। इसलिए कोई पीड़ित है, उसके संपर्क में ज्यादा न आएं।
विज्ञापन

डॉ. राजीव अग्रवाल, फिजिशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें