फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड दोबारा जांचेगा छात्र की कापी

विज्ञापन
कापी कलम - फोटो : demo
विज्ञापन
मथुरा। गैर तकनीकी पद पर दी गई परीक्षा में सही सवाल को गलत करार दिए जाने की शिकायत के बाद रेलवे बोर्ड ने मथुरा के छात्र की उत्तर पुस्तिका के दोबारा मूल्यांकन के आदेश दिए हैं। इसकी शिकायत छात्र ने प्रधानमंत्री व रेल मंत्री से की थी।
विज्ञापन



मथुरा के टेकमेन सिटी कालोनी निवासी दिनेश कुमार गौतम ने चार अप्रैल 2016 को रेलवे में नॉन टेक्निकल परफारमेंस च्वाइस (एनटीपीसी) के तहत परीक्षा दी थी। यह परीक्षा पास होने के बाद 18 जनवरी 2017 को कानपुर में मेन परीक्षा दी। दिनेश का कहना है कि रेलवे बोर्ड में परिणाम नहीं आया, तो आरटीआई के तहत इसकी जानकारी मांगी। बताया कि 120 में से हल किए गए 106 सवालों में 22 गलत हैं।


दिनेश का आरोप है कि एक सवाल जो सही था उसे गलत करार दिया। इसकी शिकायत प्रधानमंत्री व रेलमंत्री से की। इस पर रेल मंत्रालय से दिनेश कुमार गौतम की उत्तर पुस्तिका के कापी दोबारा जांचने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें