फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली के भाई-पति ने अस्मत लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सहेली के बीमार होने की बात कहकर आगरा ले गए महिला के साथ उसके भाई और पति ने बारी-बारी से दुराचार किया। इसके बाद आरोपी महिला से दो हजार रुपये और आभूषण भी लूटकर ले गए। वारदात के बाद आरोपी महिला को दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शहर की ठंडी सड़क निवासी महिला विगत पहली अप्रैल को घर से बाजार सामान खरीदने जा रही थी। रास्ते में उसकी सहेली का भाई अंकुर निवासी चंदन नगर मिला और उसने सहेली की तबियत खराब होने की बात कही। इसके बाद वह उसे आगरा चलने के लिए कार में बैठा लिया। रास्ते में अंकुर ने अपने बहनोई योगेश को भी कार में बैठा लिया। आरोप है कि आगरा में एक होटल में अंकुर और उसके बहनोई ने उसके साथ दुराचार किया और दस दिन तक बेहोश रखा। इसके बाद 11 अप्रैल को दोनों महिला को दिल्ली के मेट्रो रेलवे स्टेशन पर छोड़ गए और उसके पास से दो हजार रुपये, सोने,चांदी के जेवरात लूट ले गए। इसके बाद महिला किसी प्रकार एटा पहुंची और कोतवाली नगर में शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज नहीं की। इस पर महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें