फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50194 घरों में बनाए जाएंगे शौचालय

विज्ञापन
शौचालयों पर लटके ताले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के हर घर में वर्ष 2019 तक शौचालय बनाने का लक्ष्य है। खुले में कोई भी शौच न करे इसके लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 50194 घरों में शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने केंद्र सरकार से 60.23 करोड़ रुपये की मांग की है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा पूरे देश को वर्ष 2019 तक खुले में शौच जाने से मुक्त कराने की है। इसकेे लिए हर घर में शौचालय बनवाने का प्रस्ताव है। इसी के तहत जिले में भी इसी समय सीमा में हर घर में शौचालय बनवाए जाएंगे। इसके लिए पंचायत राज विभाग ने पहल भी शुरू कर दी है। ग्राम प्रधानों से प्रस्ताव मांगने के साथ ही विभाग ने सर्वे कराया है। चालू वित्तीय वर्ष में 50 हजार 194 घरों में शौचालय बनाए जाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। इनकी सूची तैयार करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

जिले के चिन्हित 50194 घरों में शौचालय बनाए जाने के लिए विभाग ने केंद्र सरकार को 60 करोड़ 23 लाख 28 हजार की मांग की है। इसके लिए विभाग से केंद्र सरकार को मांग पत्र भेजा है।
विज्ञापन


डेढ़ लाख परिवार हैं शौचालय विहीन
पंचायत राज विभाग के सर्वे के अनुसार जिले में तीन लाख परिवार हैं। जिला परियोजना समन्वयक नीरज शर्मा ने बताया इनमें से डेढ़ लाख परिवारों के पास शौचालय नहीं हैं। चिन्हित करने के बाद इन घरों में शौचालय बनाने की योजना है। इसके लिए विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है।

कई परिवारों ने अपने खर्च से बनवाए शौचालय
जिले में कई परिवारों ने जागरूकता के चलते सरकारी योजना का लाभ लेने के बजाए अपने खर्चे पर ही शौचालय बनवा लिए हैं। ग्राम ललूपुर में 50, ग्राम अजीतगंज में 75 और ग्राम परिगवां में 60 परिवारों ने खुद शौचालय बनाए हैं। यह परिवार समाज के सक्षम लोगों को भी शौचालय बनाने को प्रेरित कर रहे हैं।

जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेशचंद्र मिश्रा का कहना है कि जिले में इसी वित्तीय वर्ष में 50 शौचालय युक्त ग्राम चिन्हित किए गए हैं। इनका प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। ओडीएफ ग्रामों को शासन की अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें