फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार सावन में होंगे पांच सोमवार

विज्ञापन
shiva
विज्ञापन
मैनपुरी। 10 जुलाई से सावन माह शुरू हो रहा है। इस बार सावन के चार नहीं पांच सोमवार होंगे। इस दिन चंद्रग्रहण का साया होने और साथ ही भद्रा होने से रक्षा सूत्र बांधने के लिए मुहूर्तों का टोटा रहेगा।
विज्ञापन


ऐसा संयोग सालों में एक बार आता है, इस संयोग में भगवान शिव की आराधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। अमूमन सावन माह में चार सोमवार पड़ते हैं लेकिन इस बार पांच सोमवार का पड़ना शुभ संकेत है। तिथियों के घटने से सावन माह इस बार 29 दिनों का पड़ रहा है।

सावन के अंतिम दिन सोमवारी पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण का साया है। मकर राशि में खंडग्रास चंद्रग्रहण का स्पर्श काल रात्रि 10.53 बजे और मोक्ष रात्रि 12.48 बजे होगा। चंद्रग्रहण का सूतक तीन प्रहर पूर्व दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से लगेगा। इस दिन सुबह 10.30 बजे तक भद्रा काल भी है इसलिए भद्रा काल समाप्त होने और सूतक लगने के पूर्व ही बहनें भाइयों की कलाई में रक्षा सूत्र बांध सकेंगी। रक्षा सूत्र बांधने के लिए सुबह 10.39 के बाद और दोपहर 1.53 तक का ही मुहूर्त है।
विज्ञापन

23 जुलाई को हरियाली अमावस्या पर किसान कृषि यंत्रों की पूजा करेंगे। इसके साथ ही तीज त्योहारों की शुरुआत हो जाएगी। सावन के महीने में त्योहारों की धूम रहती है।

ज्योतिषाचार्य ग्याप्रसाद दुबे का कहना है कि सावन में पांच सोमवार पड़ना शुभ है। पांच सोमवार पड़ना शुभिता तथा धन धान्य से परिपूर्ण होने की निशानी है। वैसे भी हिंदू संस्कृति में शुभिता का महत्व है।
विज्ञापन


यह पड़ेंगे त्योहार
23 जुलाई- हरियाली अमावस्या
26 जुलाई- हरियाली तीज, झूला उत्सव
28 जुलाई- नागपंचमी
7 अगस्त- रक्षा बंधन
10 अगस्त- कजली तीज
13 अगस्त- हलषष्ठी
14 व 15 अगस्त- जन्माष्टमी
21 अगस्त- सोमवती अमावस्या
24 अगस्त- हरतालिका तीज
25 अगस्त- गणेश चतुर्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें