फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वर्ष से अधिक अंतराल वाले ले सकेंगे विवि में प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के आवासीय संस्थानों में अब दो वर्ष से अधिक अंतराल वाले विद्यार्थी भी प्रवेश ले सकेंगे। इनको आवेदन के लिए छूट प्रदान की गई है। वहीं स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि 30 जून तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

आवासीय संस्थानाें में प्रवेश प्रक्रिया के समन्वयक डा. संजीव कुमार ने बताया कि स्नातक में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 जून थी। इसको बढ़ा दिया गया है। परास्नातक के पाठ्यक्रमों में प्रवेश की आखिरी तिथि 13 जुलाई है। आवेदकों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ऑनलाइन फीस भी भरनी होगी, आवेदन की हार्ड कापी विश्वविद्यालय को उपलब्ध करानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें