फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगाभ्यास आत्मविश्वास बढ़ा रहे खिलाड़ी

विज्ञापन
योग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आगरा । एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम का नजारा इन दिनाें बदला नजर आ रहा है। विभिन्न खेलों के प्रशिक्षु सुबह-शाम योग कर रहे हैं। जिला प्रशासन और क्रीड़ा भारती की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) पर स्टेडियम में योग का प्रदर्शन कराया जाएगा। इसमें करीब 10 हजार छात्र-छात्राओं, खिलाड़ियाें, अभिभावकाें, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोेगों को शामिल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


उप क्रीड़ाधिकारी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि आठ जून से योग अभ्यास कराया जा रहा है। रोजाना करीब 1000 खिलाड़ी अभ्यास का रहे हैं। शनिवार को कुछ स्कूली छात्र-छात्राआें और अभिभावकाें के पहुंचने से संख्या 1500 के करीब हो गई है। स्टेडियम के प्रशिक्षक केपी सिंह और क्रीड़ा भारती के परमजीत सिंह सरना के नेतृत्व में योग सिखाया जा रहा है।
विज्ञापन


08 जून से चल रहा है प्रशिक्षण
1000 के करीब खिलाड़ी योग अभ्यास कर रहे थे
1500 के करीब संख्या शनिवार को रही, अभिभावक भी जुड़े
20-25 खेल शिक्षक भी योग सीख रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें