फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे लाइन के किनारे फिरोजाबाद के युवक का शव मिला

विज्ञापन
शव मिलने की सूचना पर जुटी भीड़
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र में फिरोजाबाद जिले के युवक अवधेश का शव रेलवे लाइन किनारे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वह एक बरात में शामिल होने आया था।
विज्ञापन


मृतक के भाइयों ने उसके दो दोस्तों पर पीट पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जिला फिरोजाबाद के थाना जसराना के नगला बरी झपारा निवासी अवधेश कुमार यादव (30) नोएडा में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करते थे। इसी कंपनी में फूलापुर बरनाहल निवासी योगेंद्र उर्फ चिंकू और श्यामवीर निवासी नई बस्ती बोझिया शिकोहाबाद भी नौकरी करते हैं।

योगेंद्र के चचेरे भाई संजय यादव की बरात में शामिल होने के लिए योगेंद्र और श्यामवीर शनिवार शाम अवधेश को उसके घर से साथ लाए थे। थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव टिंडौली में बरात चढ़ने के बाद अवधेश लापता हो गया। रविवार सुबह ग्रामीणों ने उसका शव गांव के बाहर रेलवे लाइन किनारे पड़ा देखा।
विज्ञापन


उसके शरीर और गले पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी जेब से मिले कागजों के आधार पर उसकी पहचान करके घरवालों को सूचना दी। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक के भाई संजय और सांवरिया ने अवधेश के दोस्तों पर पीट पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष का कहना है तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

नौकरी छोड़ने के बाद हुआ विवाद
अवधेश के भाई संजय ने बताया कि फूलापुर निवासी योगेंद्र शिकोहाबाद की आवगंगा वंशीनगर कालोनी में रहता है। नोएडा की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी से नौकरी छोड़ने के बाद तीनों के बीच कई बार विवाद हुआ।

अवधेश भी अक्सर शिकोहाबाद जाता था। विवाद की वजह अवधेश ने घर वालों को कभी नहीं बताई। संजय ने आरोप लगाया है कि एक साजिश के तहत अवधेश को बरात के बहाने लाकर उसकी हत्या की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें