फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर बिछाए पत् थर

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। योगी सरकार का गड्ढा मुक्त अभियान पीडब्लूडी के साथ मंडी परिषद के अधिकारी भी 15 जून तक पूरा नहीं कर पाएंगे। जिले में मंडी परिषद की 57 में से 39 सड़कों पर इसी माह काम शुरू हो पाया है।
विज्ञापन

आलम यह है कि बाजार में निर्माण सामग्री उपलब्ध नहीं होने से ठेकेदारों ने पत्थर डालकर गड्ढे भर दिए या फिर सड़कों के किनारे पत्थरों के ढेर लगाकर छोड़ दिए हैं। सड़कों पर डामर का नामोनिशान तक नहीं है। इसके बाद भी मंडी परिषद के अधिकारी 15 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने का दावा कर रहे हैं।

मंडी परिषद को 72 किमी लंबी 57 सड़कों को 15 जून तक गड्ढा मुक्त बनाना है। अभियान के लिए मंडी परिषद के डिप्टी डायरेक्टर निर्माण उमेश वर्मा ने दो किस्तों में शासन की स्वीकृति के लिए टेंडर भेजे थे। शासन ने दस करोड़ रुपये की लागत के टेंडर को जून के पहले सप्ताह में स्वीकृति दी। इसके चलते मंडी परिषद की सड़कों पर गड्डा मुक्त अभियान अब शुरू हो पाया है।
विज्ञापन


मंडी परिषद के ठेकेदारों की माने तो अफसरों की लेटलतीफी के कारण अभी तक 57 में से सिर्फ 39 सड़कों पर काम हुआ है। उसमें भी निर्माण मटीरियल बाजार में उपलब्ध नहीं होने के कारण कई स्थानों पर सड़कों के गड्ढों में पत्थर ही भरे जा सके हैं। जबकि कई सड़कोें के किनारे पत्थरों के ढेर लगाकर छोड़ दिए गए हैं। सड़कों पर डामर का तो नामोनिशान तक नहीं है।

ऐसे में ठेकेदार 30 जून से पहले अभियान पूरा होना मुश्किल बता रहे हैं तो मंडी परिषद के अफसर पीडब्लूडी की तर्ज पर कागजों में 15 जून तक गड्ढा अभियान पूरा करने का दावा कर रहे हैं। मंडी परिषद के डिप्टी डायरेक्टर निर्माण उमेश वर्मा तो यह भी नहीं बता पाए कि कितनी सड़कों पर निर्माण चल रहा है। डीडी ने सेहत खराब बता जेई से पूछने की कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें