मथुरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद् की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद की बात करें तो बीते साल की तरह शहर पर देहात भारी रहा। हालांकि इस बार बेटों ने बेटियों से बाजी मार ली। जिले की हाईस्कूल व इंटर की टॉप टेन की सूची में बेटों की संख्या अधिक है।
इस बार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में राया क्षेत्र के परीक्षार्थियों ने बाजी मारी है। इंटर में टॉप टेन में शामिल 15 परीक्षार्थियों में सात राया क्षेत्र के हैं।
हाईस्कूल में पांच हैं। टॉप थ्री मेधावी राया के ही हैं। गत वर्ष नौहझील क्षेत्र के विद्यालय आगे रहे थे। हर बार बेटों पर भारी पड़ने वाली बेटियां इस बार पिछड़ गईं हैं।
इंटरमीडिएट की टॉप टेन सूची में शामिल 15 मेधावियों में से 11 लड़के हैं, जबकि हाईस्कूल में शामिल 15 टॉपरों में 9 लड़के हैं।
हाईस्कूल में कुल परीक्षार्थी- 48155
परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थी- 41077
उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थी- 36964
पास होने का प्रतिशत- 89.99
इंटरमीडिएट में कुल परीक्षार्थी- 40360
परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थी- 39747
उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थी- 32145
पास होने का प्रतिशत- 80.87