पुलिस लाइन के फायर स्टेशन सरकारी आवास में 16 वर्षीय दसवीं के छात्र अभिनय मौर्या ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
आगरा के थाना नाई की मंडी थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के फायर स्टेशन सरकारी आवास में 16 वर्षीय दसवीं के छात्र अभिनय मौर्या ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
घटना बुधवार रात 8 बजे की है। मृतक अभिनय के पिता इटावा निवासी मुन्नालाल फायर ब्रिगेड कर्मी हैं। मुन्ना लाल के परिवार में बेटे अभिनय के अलावा तीन बेटियां हैं, जिनमें बड़ी बहन दिल्ली में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। अन्य दो बहनें पिता के साथ रहकर कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। पोस्टमार्टम के बाद अभिनय के शव को परिजन पैतृक गांव दाह संस्कार के लिए इटावा लेकर गए हैं।