फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गंगा में डूब गया 16 साल का लड़का, बदायूं में मिली लाश;  खबर सुनकर मां हुई बेहोश

Fri, 10 May 2024 12:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

 गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्रामीण गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए गए थे। उसी दौरान पांच किशोर गंगा स्नान के दौरान डूब गए। इस दौरान चार को तो बचा लिया गया, लेकिन एक किशोर नहीं मिल पा रहा था। उसकी शव बदायूं में मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जब शव देखा तो चीत्कार मच गया। 
विज्ञापन
गंगा में डूबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज की पटियाली तहसील क्षेत्र में बुधवार को गंगा में डूबे किशोर का शव बृहस्पतिवार की सुबह बदायूं क्षेत्र में गंगा में उतराता मिला। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। किशोर की मां बेटे की मौत की खबर मिलते ही बेहोश हो गई। किशोर के शव का बदायूं पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


बता दें कि विकास खंड गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम राजेपुर कुर्रा में ग्रामीणों द्वारा बुधवार को गंगा किनारे धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। इसमें काफी संख्या में गांव के महिला व पुरुष बच्चों के साथ शामिल हुए। दोपहर में गांव के ही 16 वर्षीय कल्लू पुत्र महावीर, 14 वर्षीय नीरज पुत्र विजेंदर, 17 वर्षीय बसंत पुत्र जदवीर सहित दो अन्य किशोर गंगा में स्नान करने के दौरान तेज बहाव में बहने लगे। बचाव के लिए लगाई गई उनकी पुकार सुनकर ग्रामीणों ने चार किशोरों को किसी तरह बचा लिया था लेकिन कल्लू नहीं मिल सका था।

गोताखोरों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। बृहस्पतिवार की सुबह कल्लू का शव जनपद बदायूं के थाना उसैत क्षेत्र में गंगा से गोताखोरों ने बरामद किया। कल्लू का शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना एसडीएम कुलदीप सिंह को दी। एसडीएम ने उसैत थाना पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। परिजनों की तहरीर पर उसैत पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


चार लाख मुआवजे की घोषणा
कल्लू का शव मिलने के बाद प्रशासन द्वारा मृतक किशोर के परिवार को मुआवजा दिए जाने की घोषणा की गई। एसडीएम कुलदीप सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार को दैवीय आपदा के तहत चार लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें