फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 16 हजार मुकदमे सूचीबद्ध

Sat, 24 Feb 2024 05:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में 16 हजार मुकदमे सूचीबद्ध
विज्ञापन

-बैंकों के मुकदमे निपटाने को बनाई जाएंगी तीन पीठें


संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बैंकों, न्यायालयों सहित अन्य विभागों ने 16 हजार मुकदमे सूचीबद्ध किए हैं। सूचीबद्ध किए गए सभी मुकदमों का ब्योरा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में जमा कराया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सूचीबद्ध किए गए सभी मुकदमों में संबंधित पक्षकारों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से नोटिस भेजे जा रहे हैं।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर दीवानी परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मुकदमे निपटाए जाएंगे। राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए सूचीबद्ध किए गए बैंकों के मुकदमों का निस्तारण न्यायिक अधिकारियों की टीमें करेंगी। बैंकों के मुकदमे निपटाने के लिए तीन पीठों का गठन किया जाएगा। न्यायिक अधिकारियों की अध्यक्षता वाली तीन पीठें बैंकों और बकाएदारों के बीच समझौते से मुकदमे निपटाएंगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव ने बैंकों के मुकदमे निपटाने के लिए तीन पीठें तथा अन्य सभी न्यायालयों के लिए पीठासीन अधिकारी की देखरेख में एक पीठ गठित करने का निर्णय लिया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/सिविल जज ने पीठें बनाने के लिए प्राधिकरण के अध्यक्ष/जिला जज से अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आपसी सहमति से बैंकों के मुकदमों का निस्तारण तीन पीठें करेंगी। अन्य न्यायालयों में पीठासीन अधिकारी की अध्यक्षता में पीठें बनाई जाएंगी। यही पीठें 9 मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत में सूचीबद्ध किए गए मुकदमों को आपसी सहमति से निपटाएंगी।

अमित सिंह, प्राधिकरण सचिव/सिविल जज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें