फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2025: आगरा पुलिस कमिश्नरेट पर पदकों की बरसात, एडीजी जोन सहित 16 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

Sun, 26 Jan 2025 12:01 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ ने शौर्य के आधार पर मिले डीजी का प्रशंसा चिह्न गोल्ड को टीम वर्क का परिणाम बताया। कहा कि जोन में अपराध नियंत्रण से लेकर कानून व्यवस्था की स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है। 
विज्ञापन
एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस पर आगरा कमिश्नरेट के 15 पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिह्न मिलेंगे। एडीजी जोन, आगरा अनुपम कुलश्रेष्ठ को शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिह्न गोल्ड से नवाजा जाएगा। सेवानिवृत्त दरोगा जयवीर सिंह को सराहनीय सेवाओं के आधार पर राष्ट्रपति का पुलिस पदक मिलेगा।
विज्ञापन


 
Trending Videos

एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ आगरा जोन की पहली महिला एडीजी हैं। उन्होंने अपनी कार्यशैली से अलग पहचान बनाई है। ऑपरेशन जागृति के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण अंचल की महिलाओं को न केवल जागरूक किया, बल्कि बच्चियों को सेल्फ डिफेंस के गुर भी सिखाए गए। इस दौरान हाथरस में हुई भगदड़ सहित कई बड़ी घटनाओं में उनके निर्देशन में पुलिस ने बेहतर कार्य किया। 

 

डीजी प्रशंसा चिह्न में उन्हें शौर्य के लिए गोल्ड पदक मिलेगा। वहीं आगरा कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त प्रोटोकॉल पूनम सिरोही, एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद, इंस्पेक्टर साइबर थाना समय सिंह, इंस्पेक्टर नाई की मंडी सुभाषचंद्र, इंस्पेक्टर हरीपर्वत आलोक कुमार, मुख्य आरक्षी बृजेश कुमार सिंह, आरक्षी विकास नागर, आरक्षी विपिन तोमर के लिए रजत पदक स्वीकृत हुआ है। 

 

रिटायर्ड दरोगा जयवीर सिंह को सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक, मुख्य आरक्षी सूरज सिंह व मुख्य आरक्षी कमलेश कुमार को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न मिलेगा। यूपी 112 में तैनात मुख्य आरक्षी गवेंद्र सिंह, आरक्षी चालक अनिल कुमार व मुख्य आरक्षी अवनीश कुमार के नाम भी डीजी के रजत प्रशंसा चिह्न दिए जाएंगे।

 
विज्ञापन

यह पदक जोन के टीम वर्क का परिणाम: एडीजी
एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ का कहना है कि शौैर्य के आधार पर डीजी का प्रशंसा चिह्न गोल्ड मिलना पूरे जोन की पुलिस के टीम वर्क का परिणाम है। उन्होंने बताया कि जोन में अपराध नियंत्रण से लेकर कानून व्यवस्था की स्थिति में व्यापक सुधार हुआ है। जन जागरूकता के कार्यक्रम हों या शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सब हो रहा है। अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस की प्रभावी पैरवी भी हो रही है। अलीगढ़ में कई बड़ी आपराधिक वारदातों का सफलतापूर्वक अनावरण हो या फिर हाथरस में सत्संग के दौरान हुई भगदड़ के बाद के हालात से निपटने जैसे कई मामले रहे। जिनमें हमारी टीम ने बेहतर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें