फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान विभाग के फर्जीवाड़े की विभागीय जांच शुरू

विज्ञापन
mughal garden
विज्ञापन
एटा। उद्यान विभाग में हुए फर्जीवाड़े की जांच विभागीय अधिकारियों ने शुरू कर दी गई है। जांच होने की सुगबुगाहट से फर्जीवाड़ा करने वाले अपनी गर्दन बचाने में जुटे हैं। जिन लाभार्थियों को दर्शाया गया है वह सगे संबंधी और रिश्तेदार हैं। ऐसे में जल्द कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

जिला उद्यान विभाग में तैनात उद्यान निरीक्षक ने मिर्च और बागवानी के लक्ष्यों को अपने ही सगे संबंधियों और रिश्तेदारों को बांट दिया था। मामले का संज्ञान विभागीय अधिकारियों की ओर से लिया गया है। जिला उद्यान अधिकारी ने उद्यान निरीक्षक को नोटिस देकर जवाब मांगा है। बताया जाता है कि उद्यान निरीक्षक बचने की कोशिशों में जुट गए हैं। लेकिन उद्यान निरीक्षक की कारगुजारी काम आती नहीं दिख रही है।
वर्जन
मिर्च और बागवानी में फर्जीवाड़े के संबंध में उद्यान निरीक्षक को नोटिस जारी कर जांच शुरू की है। दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है, अगर मामले में संदिग्धता पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नलिन सुंदरम भट्ट, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें