फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर महिला से की मारपीट

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। दहेज की खातिर महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। साथ ही उसे ससुरालियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की रिपोर्ट पीड़िता के भाई ने थाना मिरहची में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना मिरहची क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी अलीगढ़ के पंकज के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन उससे दहेज की मांगकर उसे परेशान करने लगे। इसकी शिकायत महिला ने मायके वालों से की। जिस पर मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी करने से इनकार कर दिया। इससे गुस्साए ससुरालियों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। साथ ही आरोप लगाया किपति ने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। ससुरालियों ने महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले की रिपोर्ट मृतका के भाई ने थाना मिरहची में छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है।
दहेज हत्या की रिपोर्ट
एटा। थाना बागवाला क्षेत्र के गांव करतला निवासी सोनी की तीन दिन पहले उसके पति राकेश सहित तीन लोगों ने दहेज की खातिर फांसी लगाकर हत्या कर दी थी। इसकी रिपोर्ट मृतका के भाई सतीश पुत्र कालीचरन निवासी सठीन दरवाजा औरेया ने थाना बागवाला में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें