फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधारानी कुंड में चेन टूटने से छात्र का पैर फिसला, डूबने से मौत

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। राधारानी कुंड में नहाने गया एक छात्र चेन पकड़कर नहा रहा था। अचानक चेन टूटने से उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। गोताखोर डेढ़ घंटे बाद उसे खोज सके। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बदायूं के नांधा निवासी अंकित (18) पुत्र उदयवीर कोटवन के राजकीय पॉलीटेक्निक का छात्र था। वह अपने तीन दोस्तों के साथ गोवर्धन की परिक्रमा लगाने आया था। रविवार की सुबह 5:30 बजे चारों दोस्त राधारानी कुंड में नहाने पहुंचे थे। अंकित कुंड में लगी लोहे की चेन पकड़कर नहा रहा था।

अचानक चेन टूट गई तो उसका का पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया। यह देख दोस्तों ने शोर मचाया। आसपास के लोग पर आ गए। गोताखोर कुंड में उतारे गए। वह डेढ़ घंटे बाद मिला। उधर, काफी देर तक गोताखोर छात्र के पेट में भरा पानी निकालने का प्रयास करते रहे। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि डूबने से छात्र की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें