फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरबूजे तोड़ने को लेकर विवाद, युवक को मारी गोली

विज्ञापन
firing
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। गांव तारापुुर नसीर में खेत में खरबूजा तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी के बाद एक युवक ने तमंचे से दूसरे युवक को गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गांव तारापुर नसीर निवासी शैलेश पुत्र नेकसू का खेत रामवीर निवासी कुबेरनगरी ने बटाई पर लिया था। इसमें उसने खरबूज किए हैं। शनिवार सुबह शैलेश और रामवीर के बीच खरबूजा तोड़ने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। मारपीट के दौरान रामवीर ने तमंचा निकाल लिया और फायर कर दिया। गोली शैलेश के पेट में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शैलेश को परिजनों में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। वहीं आरोपी रामवीर भी झगड़े में घायल हो गया। पुलिस ने उसका मेडिकल करा गिरफ्तार कर लिया। मामले में शैलेश के परिजनों ने रामवीर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें