फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दुर्घटना वाले क्षेत्रों पर नजर रखेगा निगरानी एप

विज्ञापन
Guard Provider app - फोटो : Check Point
विज्ञापन
एटा। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। बैठक में डीएम ने कहा जिले में जनसहभागिता से सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिह्नित कर लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही ब्लैक स्पॉट के चिह्नांकन हेतु शासन द्वारा नगरानी एप को जिले में डेवलप किया जाए।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम आईपी पांडेय ने कहा कि 17 जून से 22 जून तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत हेलमेट, सीट बेल्ट चेकिंग हेतु विशेष अभियान चलाया जाए। वहीं आम जनमानस को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान भी चलाया जाए। स्कूली वाहनों, अन्य वाहनों के चालक परिचालकों को प्रशिक्षण के लिए विशेष शिविर का आयोजन कराया जाए। इसमें लोगों को यातायात के नियमों की विस्तार से जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि रोडवेज बस स्टेशन एवं अन्य स्थानों पर डग्गेमारी की रोकथाम के लिए विशेष रूप से कार्रवाई की जाए। इस कार्य के लिए क्षेत्राधिकारी, टीएसआई, एआरएम, एआरटीओ द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाएं। उन्होंने कहा कि राजस्व हानि किसी भी दशा में स्वीकार नहीं की जाएगी। एसएसपी स्वप्निल ममगाई, एआरटीओ हेमचंद्र गौतम, सीओ, टीएसआई सहित अन्य संबंधित अधिकारी आदि मौजूद थे।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें