फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में जल्द होगी फिजिशियन और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती

विज्ञापन
परिवार कल्याण महानिदेशक डा. मीना गुप्ता ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा। स्वास्थ्य विभाग की परिवार कल्याण महानिदेशक डा. मीना गुप्ता ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खामियों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें दूर करने को कड़े आदेश दिए। अस्पताल में कई जगह गंदगी देखकर साफ-सफाई पर खास ध्यान देने को कहा। जिला अस्पताल में लंबे समय से फिजिशियन और रेडियोलॉजिस्ट की कमी पर कहा कि दोनों पदों पर जल्द नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन


महानिदेशक डा. मीना गुप्ता शनिवार की दोपहर जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची। यहां उन्होंने ऑपरेशन थियेटर, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, ब्लड बैंक और पैथोलॉजी का निरीक्षण किया। ऑपरेशन थियेटर में आधुनिक तकनीक न पाये जाने पर नाराजगी जताई। वहीं, 35 वर्ष पुरानी एक्सरे मशीन के स्थान पर डिजिटल एक्सरे मशीन लगाए जाने के आदेश देते हुए कहा कि वह इस संबंध में शासन को लिखेंगी।

जिला अस्पताल में लंबे समय से फिजिशियन और रेडियोलॉजिस्ट की कमी पर कहा कि दोनों पदों पर जल्द नियुक्ति की जाएगी। ब्लड बैंक में एसी और बैलेंस मशीन में खामी पर उन्होंने पैथोलॉजिस्ट ऋतुरंजन से जानकारी की। उन्हें बताया कि जिस कंपनी से यह मशीनें खरीदी गईं हैं वह इनकी खामियां दूर करने में सफल नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने इस बारे में संबंधित कंपनी को लिखने के निर्देश दिये। महानिदेशक ने ओपीडी में चिकित्सकों मुलाकात कर ओपीडी में पंजीकरण संख्या के साथ मरीजों से उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने महिला अस्पताल का भी निरीक्षण किया। यहां जच्चा बच्चा वार्ड का निरीक्षण करने के बाद महिलाओं को मिलने वाली सुविधा की जानकारी ली। कमियों को दूर करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें