एटा। चोरी की बाइक होने के शक पर अमीरपुर पहुंची मिरहची पुलिस पर ग्रामीणों ने गालीगलौज करते हुए पथराव कर दिया। इसमें पत्थर लगने से एक सिपाही जख्मी हो गया। मामले की रिपोर्ट थाना मिरहची में सिपाही ने दर्ज कराई है।
थाना मिरहची क्षेत्र के गांव अमीरपुर में चारी की बाइक होने पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की थी। इसके दौरान पुलिस ने आदेश पुत्र आशाराम निवासी हमीरपुर के पास से एक बाइक बरामद की। जिसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही थी। उसी समय आरोपी ने शोर मचाते हुए गांव के लोगों को बुला लिया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस के साथ गाली गलौज करते हुए पथराव करना शुरू कर दिया। जिसे देख पुलिस कर्मी इधर उधर भागने लगे। उसी समय पत्थर लगने से पुलिस कर्मी वीरेंद्र जख्मी हो गया। जिस पर आरोपी मौके से फरार हो गया। वही मामले की रिपोर्ट थाना मिरहची में सिपाही मनोज कुमार ने थाना मिरहची में आदेश सहित नौ लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। थाना प्रभारी मिरहची योगेंद्र शर्मा ने बताया कि पथराव करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। जल्द पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
यूपी 100 पुलिस से अभद्रता
जैथरा। नाली बंद करने की शिकायत पर पहुंची यूपी 100 पुलिस के साथ ग्रामीणों ने गालीगलौज करते हुए अभद्रता कर दी। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव सहोरी निवासी सनोज पत्नी भानुप्रताप ने 100 नंबर पर फोन करके घर की नाली बंद करने की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसे लेकर यूपी 100 पुलिस गांव में पहुंची थी। जहां कुछ ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता कर दी। बाद में मांफी मांगने पर मामले का निपटारा कराया दिया गया।