फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेड में अनफिट दो को सेवानिवृति का नोटिस

विज्ञापन
परेड में अनफिट दो को सेवानिवृति का नोटिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। पुलिस लाइन में आयोजित शुक्रवार की परेड में कई पुलिसकर्मी अनफिट पाए गए। अनफिट मिलने पर एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने नाराजगी जाहिर की। दो कर्मियों को स्थायी रूप से सेवानिवृत्ति का निर्देश देते हुए नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में शुक्रवार को पुलिसकर्मियों की परेड का आयोजन किया जाता है। परेड में स्वयं एसपी अशोक कुमार शुक्ल मौजूद रहे। उन्होंने परेड में भागीदारी निभाते हुए निरीक्षण किया। परेड के दौरान एसआई राजपाल सिंह एवं आरक्षी इंद्रपाल सिंह अक्षम मिले। परेड शुरू होने के कुछ देर बाद ही दोनों पुलिसकर्मियों ने परेड छोड़ दी। दोनों कर्मियों को स्थायी रूप से सेवानिवृत्त करने का एसपी ने निर्णय लिया और नोटिस जारी किए। इसके अतिरिक्त आरक्षी नरेंद्र कुमार और आरक्षी प्रशांत कुमार परेड के दौरान अनुपस्थित मिले। इनका एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए। वहीं परेड के दौरान तीन पुलिसकर्मी निर्धारित वर्दी धारण किए बिना परेड में पहुंचे। ऐसे में इन तीनों ही कर्मियों को भविष्य के लिए चेतावनी पत्र जारी किया गया। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी पूरी तरह से फिट रहें, जो पुलिसकर्मी परेड में अक्षम पाए जाएंगे उन्हें स्थायी रूप से सेवानिवृत्त किया जाएगा।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें