फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचालकों सहित एजेंट फरार, कई जिलों में निवेशकों ने डाला डेरा

विज्ञापन
एसबीआई
विज्ञापन
कासगंज। प्रेस्टीज इंफ्रा डबलपर्स कंपनी के घोटाले से पीड़ित निवेशकों ने कई जिलों के पुलिस प्रशासन का सहारा लिया है। तमाम निवेशकों ने मुरादाबाद में डेरा डाल दिया है। वहां डीएम और एसएसपी से मिल कार्रवाई की मांग की है। वहीं शहर के अधिकांश कंपनी एजेंट परिवार सहित घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन

निवेश घोटाले में जिला प्रशासन जांच करा रहा ह्रै। कई निवेशक न्यायालय की शरण में जा चुके हैं। तमाम निवेशकों का संपर्क जब कपंनी संचालकों से टूट गया तो उन्होंने कंपनी के अधिकृत एजेंटों की तलाश की, लेकिन अधिकांश एजेंट परिवार सहित घर छोड़कर भाग गए। कंपनी के मुख्य संचालक राजीव शर्मा मुरादाबाद के मूल निवासी हैं। पूर्व में निवेशकों ने उनसे संपर्क साधा, लेकिन उन्होंने धमकी देकर निवेशकों को भगा दिया। अब निवेशकों ने मुरादाबाद प्रशासन का सहारा लिया है। निवेशकों ने संचालकों के साथ साथ एजेंटो के खिलाफ भी मुरादाबाद पुलिस को तहरीर दी है। निवेशक सुभाष यादव ने बताया कि बदायूं, बुलंदशहर, मुरादाबाद, एटा, गाजियाबाद, मेरठ सहित अधिकांश जिलों में कंपनी संचालकों और एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। संचालकों और एजेंट फरार है।
तहसील प्रशासन ने दिया नोटिस
कासगंज। सहावर तहसील क्षेत्र के गांव याकूतगंज में कंपनी संचालकों ने संपत्ति खरीद ली है। निवेशकों की गुहार पर संपत्ति का ब्योरा सहावर तहसील प्रशासन ने खंगाला है। तहसील प्रशासन ने कंपनी संचालक को नोटिस जारी किया है। संपत्ति से संबंधित सभी दस्तावेज मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों की नजर से
- 42 एजेंट कासगंज जिले में बनाए थे प्रेस्टीज कंपनी ने।
- 55 निवेशकों के साथ अब तक सामने आई बड़ी जालसाजी।
- 200 से अधिक उपभोक्ताओं ने कंपनी में निवेश किया है धन।

- कंपनी की संपत्ति की निगरानी कर रहे हैं। निवेशकों से भी बातचीत की गई है। मुरादाबाद के कंपनी संचालक से विस्तृत जानकारी मांगी गई है।
मनोज प्रकाश, तहसीलदार, सहावर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें