फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायलों को रेलवे जंक्शन पर ही मिलेगा प्राथमिक उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलने, लाइन पार करने के दौरान पटरी पर गिरकर घायल हो जाने, ट्रेन में हालत खराब हो जाने या फिर गर्भवती महिलाओं के साथ आए दिन होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानी पर अब रेलवे जंक्शन पर ही प्राथमिक उपचार हो सकेगा।
विज्ञापन

मथुरा जंक्शन से रोज 200 लगभग ट्रेनें व मालगाड़ी गुजरती हैं। आए दिन कोई न कोई यात्री घायलावस्था में मिलता है। उसे रेलवे जंक्शन पर रेलवे के चिकित्सक प्राथमिक उपचार नहीं देते और रेलवे की एंबुलेंस भी नहीं आती। आरपीएफ जीआरपी घायलों को टेंपो या डग्गामार वाहन से जिला अस्पताल ले जाती है। इसके चलते अब रेल अफसरों ने नयति अस्पताल से करार किया है। रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर नयति अस्पताल की क्लीनिक संचालित होगी। इसके लिए जगह चयनित कर काम शुरू करा दिया है। इसमें घायल यात्रियों व तबियत खराब होने वाले यात्रियों को क्लीनिक में प्राथमिक उपचार दिया जाएगा।
घायल यात्रियों व तबियत खराब होने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए नयति अस्पताल की क्लीनिक जंक्शन के प्लेटफार्म एक पर संचालित होगी। इसमें नयति अस्पताल के चिकित्सक 24 घंटे सेवाएं देंगे। इससे बीमार यात्रियों को तुरंत उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एनपी सिंह, स्टेशन डायरेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें