फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाह कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ करें कार्रवाई: प्रभारी मंत्री

विज्ञापन
राज्यमंत्री सुरेश पासी व अन्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कासगंज। जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने फोरलेन के लिए विद्युत लाइन शिफ्टिंग में ढिलाई पर नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में मंत्री सुरेश पासी ने कहा कि जिला स्तरीय अधिकारियों से निरंतर गोशालाओं का निरीक्षण कराएं। प्रधानमंत्री आवास योजना के शेष लाभार्थियों को शीघ्र लाभान्वित करें। निर्बाध रूप से आपूर्ति दें। गंगा किनारे गांव में शौचालयों के इस्तेमाल के लिए जागरूकता कराएं।

उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन संयुक्त रूप से कानून व्यवस्था बनाएं। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने उन्हें बताया कि निर्वाचन के दौरान विद्यालयों की बाउंड्रीवॉल बनवा दी गईं है। नौ गोशालाओं में 1649 गोवंश संरक्षित हैं। जिले में गेहूं खरीद लक्ष्य के सापेक्ष 76 प्रतिशत हो चुकी है। जिले में कुल 476 में से 75 नलकूप बंद हैं।
विज्ञापन


मंत्री ने डीएम से कहा कि सभी नलकूपों की पुन: जांच कराएं और एक सप्ताह में रिपोर्ट दें। बैठक में सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक देवेंद्र प्रताप ने सुझाव रखा कि सांसद और विधायक निधि से मानपुर नगरिया में स्वास्थ्य केंद्र बनवा दिया जाए और अग्रिशमन विभाग को और भी गाडिय़ां उपलब्ध कराई जाएं।

एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था सामान्य है। भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी, सीडीओ डा. दिनेश कुमार, एडीएम योगेंद्र कुमार के अलावा सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मंत्री ने देखीं गोशालाएं
कासगंज। प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने सोरों गोशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। गोवंशों के चारे पानी की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए। कहा कि गोशालाओं गोवंशों के लिए चिकित्सकों की टीम भी प्रभावी रहें और समय-समय पर शासन को रिपोर्ट भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें