फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन शेष, चुनौती बन रही गेहूं खरीद

विज्ञापन
गेहूं खरीद - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एटा। गेहूं खरीद के लिए अब प्रशासन के पास महज छह दिन बचे हैं। अब तक 64 फीसद लक्ष्य ही पूरा किया जा सका है। ऐसे में प्रशासन के लिए गेहूं खरीद चुनौती बन रही है। 60500 एमटी के लक्ष्य को पूरा करने के प्रयासों पर पानी फिरता देख अधिकारी पसोपेश में हैं। किसान केंद्रों से दूरी बनाए हुए हैं। जबकि आढ़तियों के यहां भीड़ लगी है।
विज्ञापन


शुरुआती दिनों में किसान गेहूं क्रय केंद्रों से दूरी बनाए रहे। किसानों ने अपना गेहूं बेचने में रुचि नहीं दिखाई। जिले में जनप्रतिनिधियों तक ने डिप्टी आरएमओ पर क्रय केंद्रों से वसूली करने का आरोप लगाया था। किसानों की आवक बढ़ाने के प्रयास नहीं किए गए। अब जब छह दिन शेष हैं, तो प्रशासन के लिए पहाड़ सा लक्ष्य पूरा करना चुनौती से कम नहीं है। अब तक 38 हजार 500 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा सका है।

सरकारी प्रक्रिया से किसानों का मोहभंग
गेहूं क्रय केंद्रों पर किसान को तमाम सरकारी प्रक्रियाएं पूरी करनी होती हैं। किसान पहले अपना रजिस्ट्रेशन कराए, खतौनी लेकर जाए, खाता देकर आए फिर लाइनों लगकर खड़े हों। इसके बावजूद जब भुगतान का नंबर आता है तो सप्ताहों का इंतजार करें और फिर बैंकों के चक्कर काटें। इन परेशानियों से बचने के लिए किसान ने
विज्ञापन


व्यापारियों ने 1820 रुपये किए रेट
मंडी में गल्ला व्यापारियों ने किसानों के गेहूं खरीदने के लिए समर्थन मूल्य से मात्र 20 रुपये कम करके बंपर खरीद की है। व्यापारियों के यहां हजारों एमटी गेेहूं सड़कों पर ही लगा हुआ है, व्यापारियों ने 1820 रुपये में किसान से गेहूं खरीदना शुरू कर दिया है। ऐसे में किसान व्यापारी के यहां अपना गेहूं बेच रहा है और नगद धनराशि प्राप्त कर रहा है। व्यापारी किसानों को अगली फसल तक के लिए उधार भी दे रहे हैं ऐसे में किसान क्रय केंद्रों पर क्यों जाएगा?

गेहूं खरीद को 60 हजार 500 मीट्रिक टन लक्ष्य मिला था। काफी प्रयास किए हैं, अब तक 64 फीसदी खरीद हो चुकी है। मंडी व्यापारियों ने 1820 रुपये गेहूं का रेट कर दिया है, इसलिए क्रय केंद्रों पर किसान अंतिम समय में नहीं पहुंच रहे हैं। फिर भी प्रयास जारी हैं और लक्ष्य के करीब पहुंचने की उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

प्रज्ञा शर्मा, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें