फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शहीद सुबोध के नाम जाना जाएगा बहुउद्देशीय हाल

विज्ञापन
अब शहीद सुबोध के नाम जाना जाएगा बहुउद्देशीय हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। बुलंदशहर हिंसा में शहीद हुए इंस्पेक्टर सुबोध कुमार के नाम से पुलिस लाइन में बना बहुउद्देशीय हाल पहचाना जाएगा। डीएम, एसएसपी की मौजूदगी में शहीद की पत्नी ने हाल का जीर्णोद्धार होने के बाद शनिवार को अनावरण किया है। डीएम और एसएसपी ने शहीद की पत्नी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

बुलंदशहर हिंसा में शहीद हुए जैथरा क्षेत्र के इंस्पेक्टर सुबोध कुमार का नाम देते हुए इसे अब सुबोध कुमार मेमोरियल बहुउद्देशीय हाल बनाया गया है। शहीद सुबोध कुमार की पत्नी एवं बेटे के साथ मिलकर डीएम आईपी पांडेय, एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने अनावरण किया है। डीएम, एसएसपी ने शहीद की पत्नी और उनके परिजनों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया है। कार्यक्रम के वक्त एएसपी क्राइम ओपीसिंह, एएसपी संजय कुमार के अलावा क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें