मैनपुरी। नगर के मोहल्ला आवास विकास निवासी प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला सह संयोजक राजेश पांडेय की बेटी अंशिका पांडेय ने जिले का नाम रोशन किया है। अंशिका को बधाई देने के लिए उनके आवास पर लोग पहुंच रहे हैं। अंशिका पांडेय ने एनआईटी एमसीए कॉमन इंट्रेस टेस्ट 2019 की परीक्षा पास की है। इस परीक्षा में अंशिका ने ऑल इंडिया मैरिट में 24वां स्थान पाया है। अंशिका की इस सफलता पर शिक्षक नेता राजेश पांडेय के आवास पर बड़ी संख्या में शिक्षक बधाई देने के लिए पहुंच रहे है।
अंशिका वर्तमान में इंदौर में कोचिंग कर रही हैं। अंशिका ने बताया कि किसी भी सफलता के पीछे अभिभावकों का बड़ा हाथ होता है। वह अपने माता-पिता के सहयोग से ही इस सफलता तक पहुंची हैं। उनका कहना था कि अनुशासन में रहने और माता-पिता के निर्देशन में काम करने वाले छात्र ही एक निश्चित लक्ष्य तैयार कर पाते हैं। शनिवार को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक प्रणवीर सिंह यादव, धर्मेंद्र सिंह चौहान, सुखेंद्र प्रताप सिंह, मनोज कश्यप, अरुण यादव, मुकेश यादव, अर्चना सिंह, अनुपम सिंह आदि ने इस सफलता पर बधाई दी।