फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके कर्ज जीवन भर नहीं उतार सकता: राजवीर सिंह

विज्ञापन
आपके कर्ज जीवन भर नहीं उतार सकता: राजवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज/सोरों/गंजडुंडवारा/सिढ़पुरा। एटा लोक सभा क्षेत्र से दूसरी बार सांसद चुने जाने पर रोड शो करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताया।
विज्ञापन

सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि पूरे लोक सभा क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य किए जाएंगे। पिछली बार 7248 करोड़ रुपये के विकास कार्य क्षेत्र में किए गए। पार्टी सबका साथ विकास के सिद्धांत पर चल रही है। 100 करोड़ रुपये तीर्थ नगरी के विकास के लिए मंजूर कराए हैं। इससे पूर्व तीनों विधान सभा क्षेत्रों में रोड शो निकाला गया। उन्होंने कहा कि फिर से कार्यकर्ताओं और जनता ने जो उन्हें प्यार और सम्मान दिया है उसे वह जीवन भर नहीं उतार सकते।
वाहिदपुर, ढोलना, बिलराम, कासगंज, मामों, गोरहा, सोरों, मानपुर नगरिया, सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली, सिढ़पुरा, मोहनपुर, अमांपुर पर आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष पुणेंद्र सोलंकी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, विधायक अमांपुर देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक मारहरा वीरेंद्र सिंह लोधी, विधायक पटियाली ममतेश शाक्य, शम्मी कपूर गुप्ता, श्याम सुंदर गुप्ता, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डा. बीडी राना, मिथुन गुप्ता,के के सक्सेना, अनुराग वार्ष्णेय अन्य भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोरों में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मुुन्नी देवी ने सांसद को भगवान राधाकृृृष्ण की मूर्ति प्रतीक चिह्न के रूप में भेंट की। नगर अध्यक्ष संजय दुबे, ब्रजेश उपाध्याय, रामेश्वर दयाल महेरे, रामप्रकाश महेरे, संपूर्णानंद भारद्वाज, श्रीकांत तिवारी, कन्हैयालाल त्रिवेदी, आदित्य दुबे, मनोज भारद्वाज, हेमंत पंडित, आशुुतोश त्रिवेदी, रामगोविंद महेरे आदि मौजूद रहे।
गंजडुंडवारा में बालाजी मंडप में जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. हरी राम शाक्य, अर्चित चौहान, पालिकाध्यक्ष संजीव महाजन, उद्योग व्यापार मंडल विधान सभाअध्यक्ष ऋषि कुमार वार्ष्णेय, धुव्र महाजन, अमित चंद्रा, ऋषि अग्रवाल, अशीष गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता, अजय गुप्ता, रामचंद्र चौहान, रवि शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिढ़पुरा में पटियाला हाउस में जोरदार स्वागत किया। चेयरमैन प्रतिनिधि मिथुन गुप्ता, सुनील गुप्ता चौधरी, अजय प्रकाश, पवन गुप्ता, सुधीर गुप्ता, जुगल शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें