फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अपने क्षेत्र के डाकघरों में भी बनवा सकेंगे आधार कार्ड

विज्ञापन
आधार कार्ड - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर है, अब उन्हें आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रधान डाकघर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब प्रधान डाकघर के अलावा जिले के अन्य पांच डाकघरों में भी आधार कार्ड बनाए जा सकेंगे।
विज्ञापन


जब से बाजार में आधार कार्ड बनाने वालों पर रोक लगाई गई है, तब से आधार कार्ड बनवाना काफी मुश्किल हो गया है। जिले में सिर्फ प्रधान डाकघर में ही आधार कार्ड बन रहे हैं, जबकि बैंकों से लोगों को लौटाया जा रहा है।

प्रधान डाकघर में आधार कार्ड बनवाना किसी जंग को जीतने जैसा ही है। यहां सुबह पांच बजे से ही लोगों की कतार लग जाती है। शाम तक बमुश्किल 50 से 60 आधार कार्ड ही बन पाते हैं और सैकड़ों लोगों को मायूस लौटना पड़ता है।
विज्ञापन


परेशान लोग कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। अब लोगों की समस्या का समाधान हो गया है। अब प्रधान डाकघर सहित छह स्थानों पर रोजाना आधार कार्ड बनवाए जाएंगे। प्रधान डाकघर में अब दो काउंटर पर आधार कार्ड बनेंगे।
विज्ञापन


यहां बनाए जाएंगे आधार कार्ड
- प्रधान डाकघर मैनपुरी-एक
- प्रधान डाकघर मैनपुरी-दो
- उप डाकघर बेवर
- उप डाकघर कुरावली
- उप डाकघर कुसमरा
- उप डाकघर करहल

लोगों की समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अब ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित उप डाकघर पर आधार कार्ड बनवा सकते हैं।
-विनय दुबे, डाक अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें