फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में गिरी गाय काे छह घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया

विज्ञापन
कुएं में गिरी गाय काे निकालने के प्रयास में ख्ाड़े लाेग - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। गांव गोकुलपुर अरसारा में एक गाय करीब 15 फीट गहरे कुआं में गिर गई। जानकारी होने के बाद ग्रामीणों ने निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। जेसीबी की मदद से करीब छह घंटे बाद गाय को बाहर निकाला जा सका। पशु चिकित्सक घायल गाय का उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी रमेश चंद्र यादव के नलकूप के कुआं में गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे एक गाय गिर गई। जानकारी होने के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। 15 फीट गहरी कुआं से गाय को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए गए।

सूचना पर यूपी 100 के पुलिसकर्मी भी पहुंच गए। एक बार गाय को रस्सी की मदद से बाहर खींचा गया तो रस्सी टूट गई। इसके बार नगर पंचायत से जेसीबी मंगवाई गई। जेसीबी से आसपास खुदाई कर करीब छह घंटा बाद गाय को बाहर निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें