फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचार न मिलने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा (कासगंज)। मोती नगर के निकट सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार न मिल पाने से मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल पर जमकर हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझाकर लोगों को शांत किया।
विज्ञापन


मोती नगर निवासी प्रेमवती (40) पत्नी प्रीतम सिंह समीपवर्ती ग्राम बेस खेड़िया से दवा लेकर अपने गांव लौट रही थी। गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक ने उसे टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुुंचे परिजन महिला को घायल अवस्था में सीएचसी गंजडुंडवारा लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पर कोई चिकित्सक नहीं मिला। इलाज नहीं मिलने से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत होते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने अस्पताल पर हंगामा करना शुरू कर दिया।

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशितों को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया। इसके बाद लोग शांत हुए। इधर, पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर बाइक को कब्जे में ले लिया है। महिला के देवर गीतम सिंह ने बताया कि दो घंटे तक उनकी भाभी अस्पताल पर उपचार के लिए तड़पती रहीं, लेकिन चिकित्सक नही पहुंचे। यदि चिकित्सक मिल जातेे तो उनकी भाभी की मौत नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है
चिकित्सक मधेश गुप्ता की अस्पताल पर आपातकालीन ड्यूटी लगाई गई थी। उनके अस्पताल से गायब होने की जानकारी सीएमओ को दी गई है।
-डा. मुकेश यादव, चिकित्साधीक्षक गंजडुंडवारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें