फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली कीटनाशक बेचने वाले छह दुकानदार ब्लैक लिस्टेड

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विगत वर्ष भरे गए कीटनाशकों के छह सैंपल फेल होने पर कृषि विभाग कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं। इसके साथ जल्द ही कीटनाशक विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने वर्ष 2018 में मिलावट की आशंका पर कीटनाशक दवाओं के नमूने भरे थे। नमूने भरकर गुणवत्ता की जांच कराने के लिए केंद्रीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजे गए थे। विभागीय अधिकारियों की ओर से भेजे गए नमूनों में से छह फेल पाए गए हैं। ऐसे में नमूने फेल होने पर कीटनाशक विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त कर ब्लैक लिस्टेड किया गया है। अब यह दुकानदार भविष्य में कीटनाशक की दवाएं संचालित नहीं कर सकेंगे। नकली कीटनाशक दवाओं की बिक्री करने वाले सभी दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर की तैयारी है। जिला कृषि अधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि छह दुकानों से लिए गए सैंपल प्रयोगशाला में अधोमानक पाए गए। इनके लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा चुकी है अब एफआईआर कराने की तैयारियां चल रही हैं।

इन दुकानों के नमूने हुए फेल
वर्ष 2018 में अखिल ट्रेडर्स एटा रोड अवागढ़, पूजा कीटनाशक एवं बीज भंडार जिरसिमी नहर, गणेश बीज भंडार कासगंज रोड मिरहची, लकी बीज भंडार सराय अगहत रोड अलीगंज, हर्ष कृषि सेवा केंद्र जलेसर रोड अवागढ़ और वासुदेव फर्टिलाइजर्स शिकोहाबाद रोड एटा से लिए गए सैंपल फेल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें