फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर बस पलटी, दो बहनों समेत चार की मौत, 25 यात्री घायल

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार की देर रात बलदेव क्षेत्र में दिल्ली से भिंड जा रही एक डबलडेकर बस बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में दो बहनों और बस के चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पच्चीस लोग घायल बताए जा रहे हैं। एक्सप्रेसवे अथारिटी और पुलिस का कहना है कि चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है। सभी घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर बलदेव क्षेत्र में गांव बरसौली के पास (माइल स्टोन 132) पर रात करीब बारह बजे यह हादसा हुआ है। जिस समय बस पलटी अधिकांश सवारियां गहरी नींद में थीं। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि यह बस दिल्ली नंद नगरी से करीब साढ़े आठ बजे मध्यप्रदेश के भिंड जिले के लहार में जाने को निकली थी।

बस सवार अधिकांश लोग आपस में रिश्तेदार और मिलने-जुलने वाले हैं और मूलत: मध्यप्रदेश के ही रहने वाले हैं जो अब दिल्ली में बस गए हैं। बच्चों की छुट्टियां चल रही हैं लिहाजा घूमने के लिए जा रहे थे। जब बस बलदेव क्षेत्र में बरसौली गांव के पास पहुंची तो अचानक बेकाबू होकर पलट गई।
विज्ञापन


बस की रफ्तार भी तेज थी जिससे कई पलटी खाईं। इस हादसे में भिंड निवासी उदय सिंह की बेटी रेखा (35) और विनीता (30) तथा बस सवार जालौन के सिमोला सिरसा कलां निवासी राकेश (38) पुत्र तकदीर की मौत हो गई। पुुलिस ने सभी घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां न्यू आगरा स्थित अस्पताल में बस चालक ब्रज किशोर सिंह उर्फ बंटू (32) पुत्र मुन्नी सिंह निवासी गांव सगरा, थाना नयागांव भिंड की भी मौत हो गई।

घायलों की सूची
 सुनील कुमार पुत्र मथुरा प्रसाद निवासी भिंड, शिवा राजपूत पुत्र संत सिंह निवासी इटावा, कृष्णा (5) पुत्र संतोष निवासी समथर झांसी, भूरे (10) पुत्र अजब सिंह निवासी भिंड, पूनम पत्नी जसवंत सिंह निवासी अशोक नगर, दिल्ली, प्रियंका (22) पत्नी वीरपाल निवासी पच्चीपुरा भिंड, मीना पत्नी केदार सिंह निवासी वीरेंद्र नगर भिंड, उमेश चंद्र पुत्र राजन लाल निवासी सलोदी विहार दिल्ली, वर्षा (12) पुत्री मथुरा सिंह निवासी नोएडा, रामकली (55) पत्नी हरग्यान निवासी बसंतपुरा भिंड व शालू पत्नी रितुराज निवासी भिंड शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें