फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा से पूर्व यमुना में गंगाजल छोड़ने की मांग

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा एडीएम प्रशासन को ज्ञापन देकर 12 जून को होने वाले गंगा दशहरा पर्व से पूर्व यमुना में पर्याप्त मात्रा में गंगाजल छोड़े जाने की मांग रखी है। माथुर चतुर्वेद परिषद के उपाध्यक्ष राकेश तिवारी, मंत्री संजीव कृष्ण, हरदेव, आशीष चतुर्वेदी, लव चतुर्वेदी, अनिल चतुर्वेदी ने मांग की। 
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि गंगा दशहरा पर विश्राम घाट पर होने वाले यमुना स्नान की व्यवस्था और यमुना जी में शुद्ध गंगाजल छोड़ा जाना बेहद आवश्यक है। गंगा दशहरा पर्व पर यमुना जी में स्नान करने को देश विदेश से लाखों श्रद्धालु यमुना के घाटों पर पहुंचते हैं। उन्होंने प्रशासन से विश्राम घाट सहित आस-पास के घाटों पर जेसीबी मशीन द्वारा पानी में जमी सिल्ट निकलवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें