फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से असंतुलित कार कैंटर में घुसी, चार की मौत

विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। थाना टूंडला क्षेत्र में राजा का ताल के पास हाईवे पर टायर फटने से असंतुलित कार रोड के दूसरी ओर चली गई और सामने से आ रहे कैंटर में जा घुसी। कैंटर कार को काफी दूर तक घसीट कर ले गया। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


आगरा के एत्मादपुर थाना क्षेत्र के नगला किशनलाल निवासी ललित चौधरी (25) पुत्र हरिराज चौधरी की फिरोजाबाद के बंबा बाईपास पर लालपुर के पास दुर्गा म्यूजिक के नाम से दुकान है। शुक्रवार सुबह ललित गांव के ही करनवीर सिंह (19) पुत्र प्रेमवीर सिंह, संदीप (23) पुत्र सतीशचंद्र और थाना बरहन के नगला हरीराम निवासी साहिल (20) पुत्र अलीमुद्दीन के साथ अपनी वेगनआर कार से फिरोजाबाद दुकान आ रहा था।

तीनों युवक ललित के साथ काम करते थे। कार ललित चला रहा था। टूंडला थाना क्षेत्र के गांव राजा का ताल स्थित गेल गैस के कार्यालय के पास पहुंचते ही कार के पहिये का टायर तेज आवाज के साथ फट गया। इससे कार असुंतलित होकर रोड क्रास कर दूसरी साइड में पहुंच गई और फिरोजाबाद की ओर से तेज रफ्तार से जा रहे कैंटर से जा टकराई। हादसे में ललित चौधरी, करन सिंह और संदीप की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची टूंडला पुलिस ने कार में फंसे शवों को मशक्कत के बाद बाहर निकाला। घायल साहिल को आगरा रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की मां बीना बेगम की रो-रोकर हालत खराब है। थाना टूंडला में ललित के पिता हरिराज ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कैंटर चालक फरार है।

रोजाना कार आते थे फिरोजाबाद
दुर्गा म्यूजिक के नाम से दुकान करने वाले ललित व उसके साथी रोजाना कार से फिरोजाबाद आते थे और शाम को चारों घर को लौट जाते थे।

क्रेन से हटाई कार
हादसे में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार को क्रेन के माध्यम से रोड से बाहर निकाला जा सका।

माता-पिता का रो-रोकर बुराहाल
टूंडला। जानकारी होते ही ललित की मां कमलेश देवी व पिता हरिराज चौधरी राजा का ताल चौकी पर पहुंच गए। बेटे की मौत से उनका रो-रोकर बुरा हाल था। मां बेटा-बेटा चिल्लाते हुए कई बार अचेत हो गई। करन सिंह के पिता प्रेम सिंह जिला अस्पताल में कई बार अचेत हो गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें