फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में ठेकेदार और सुरक्षा गार्ड समेत तीन की मौत, एक घायल

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। अलग-अलग सड़क हादसों में एमईएस ठेकेदार समेत दो की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया तो घरों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार के माधौपुर निवासी मदनलाल (44) पुत्र प्यारेलाल एमईएस में ठेकेदार थे। गुरुवार की शाम गांव दामोदरपुरा से लौट रहे थे। बाइक पर उनके साथ गांव का सतीश भी रहा।

बाइक सवार ठेकेदार जेल के पास पहुंचा ही था कि बोलेरो ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुए ठेकेदार समेत दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर ठेकेदार को नयति में भर्ती कराया गया। यहां शुक्रवार की सुबह ठेकेदार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उधर, वेस्ट प्रताप नगर निवासी देवपाल (41) पुत्र नारायण रिफाइनरी में सुरक्षागार्ड था। गुरुवार की देरशाम ड्यूटी खत्म करके घर लौट बाइक सवार सुरक्षागार्ड की बाइक को जयगुरुदेव कट के पास ट्रक ने टक्कर मार दी।

मौके पर ही सुरक्षागार्ड की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। एक अन्य दुर्घटना में रिफाइनरी के गांव भुडऱसू निवासी पद्म (22) पुत्र महेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें